India bowling Coach: गेंदबाजी कोच के लिए गौतम गंभीर ने बताया चौंकाने वाला नाम, पाकिस्तान टीम से है कनेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 01:50 PM IST

Gautam Gambhir, India bowling coach: टीम इंडिया के हेड कोच के नाम का ऐलान हो चुका है। टीम इंडिया पूर्व स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बने हैं। हालांकि, अभी सपोर्टिंग स्टाफ का ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम गंभीर ने गेंदबाजी कोच के लिए बीसीसीआई को चौकाने वाला नाम दिया है।

Gautam Gambhir, India bowling coach: टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर होंगे, लेकिन सपोर्टिंग स्टाफ का ऐलान होना अभी बाकी है। इसी बीच टीम इंडिया का नया गेंदबाजी कोच बनने की दौर में एक नया नाम सामने आ रहा है, जिसके ताड़ पाकिस्तान क्रिकेट टीम से भी जुड़े हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल भारत के गेंदबाजी कोच बनने की दौड़ में हैं। इस अफ्रीकी पूर्व तेज गेंदबाज को कोचिंग का अच्छा अनुभव है। वह भारतीय टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर की नजर में हैं।

Gautam Gambhir, Gautam Gambhir wants Morne Morkel to become India bowling coach, India bowling coach, Team india Head Coach, Team india Head Coach Gautam Gambhir, South African fast bowler Morne Morkel, IND vs SL, BCCI,

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो- Gautam Gambhir Twitter)

मोर्ने मोर्केल पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच थे, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ उनका अनुबंध समाप्त होने से कुछ महीने पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि गंभीर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से गेंदबाजी कोच के पद के लिए मोर्ने मोर्केल पर विचार करने का अनुरोध किया है, जिन्होंने 2006 से 2018 के बीच 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 मैच खेले हैं।

End of Feed