यशस्वी की उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश ना करें क्योंकि..: गौतम गंभीर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 3, 2024, 08:04 PM IST

Gautam Gambhir On Yashasvi Jaiswal: गौतम गंभीर ने यशस्वी जायसवाल पर बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर ने कहा कि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक को बढ़ा चढ़ाकर पेश नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उम्मीदों का बोझ बढ़ जाता है जिसका उनके जैसे युवा खिलाड़ियों के खेल पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक को बढ़ा चढ़ाकर पेश नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उम्मीदों का बोझ बढ़ जाता है जिसका उनके जैसे युवा खिलाड़ियों के खेल पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

Gautam Gambhir remark on Yashasvi Jaiswal

गौतम गंभीर का यशस्वी जायसवाल पर बयान (Twitter/AP)

भारत के सलामी बल्लेबाज जायसवाल ने शनिवार को विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 209 रन बनाकर अपना पहला दोहरा शतक जड़ा जिससे वह विनोद कांबली और दिग्गज सुनील गावस्कर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गये।

End of Feed