पूरे देश को है तुमपर भरोसा...गंभीर के इस गुरुमंत्र ने बनाया तिलक को मैच विनर

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से धमाकेदार जीत दिलाने वाले तिलक वर्मा ने बताया है कि गंभीर के किस गुरुमंत्र ने उन्हें बनाया मैच विनर

क्राइस्टचर्च: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैच की टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन शनिवार को दूसरे मुकाबले में भी जारी रहा। जीत के लिए 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 112 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे ऐसे में हैदराबादी ब्वॉयज तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी की जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंद में 69 रन की नाबाद साझेदारी करके कीवी टीम के जबड़े से जीत छीन ली। इस साझेदारी में तिलक ने 41 (17) और नीतीश ने 26 (13) रन का योगदान दिया। उपकप्तान तिलक वर्मा ने अय्यर के आउट होने के बाद मोर्चा संभाला और टीम को एक गेंद और 4 विकेट शेष रहते रोमांचक जीत दिलाकर पवेलियन वापस लौटे।

Tilak Verma

तिलक वर्मा (फोटो क्रेडिट BCCI X)

पूरे देश को है तुमपर भरोसा

End of Feed