मिशन टी20 वर्ल्ड कप से पहले भगवान की शरण में कोच गंभीर और कप्तान (वीडियो)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले कोच गंभीर और सूर्यकुमार यादव भगवान की शरण में पहुंचे। कप्तान और कोच के अलावा, युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा, फील्डिंग कोच टी. दिलीप, बैटिंग कोच सीतांशु कोटक और सपोर्ट स्टाफ के दूसरे सदस्यों ने भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए

IND vs SA 1ST T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार से 5 टी20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर पुरी स्थित जगन्नाथ धाम पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। कप्तान और कोच के अलावा, युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा, फील्डिंग कोच टी. दिलीप, बैटिंग कोच सीतांशु कोटक और सपोर्ट स्टाफ के दूसरे सदस्यों ने भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी मंदिर पहुंची थीं।

Gambhir And Surya

गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव (साभार-ANI)

पुरी जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव रबी शंकर प्रतिहारी ने कहा, "यह सच में बहुत अच्छा है कि टीम को भगवान का आशीर्वाद मिला। टीम इंडिया जरूर सफल होगी। टीम मैनेजर, कोच, कैप्टन और दूसरे खिलाड़ी यहां आशीर्वाद लिए हैं। टीम के सदस्य और सहयोगी स्टाफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर में दाखिल हुए। खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए फैन्स बड़ी संख्या में जमा थे, इसलिए उनकी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करनी पड़ी।"

End of Feed