गैरी कर्स्टन का मानना, भारतीय क्रिकेट टीम जल्द खत्म कर सकती ये सूखा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 5, 2024, 12:07 PM IST

Gary Kirsten, Indian Cricket Team: टीम इंडिया के पूर्व कोच व भारत को विश्व कप 2011 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले गैरी कर्स्टन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही बड़ा खिताब जीतने का सूखा खत्म कर सकती है।

महेंद्र सिंह धोनी के साथ गैरी कर्स्टन ने 2011 में भारत को विश्व कप दिलाया तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि अगली ट्रॉफी के लिये भारत का इंतजार इतना लंबा हो जायेगा लेकिन इस पूर्व कोच का मानना है कि भारतीय टीम इस इंतजार को खत्म करने में सक्षम है और शायद इसी साल टी20 विश्व कप में। भारतीय टीम के साथ 2008 से 2011 तक मुख्य कोच रहे कर्स्टन ने भाषा को दिये विशेष इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि विश्व कप जीतना आसान है । कतई नहीं । आस्ट्रेलिया ने जरूर दूसरी टीमों की तुलना में इसमें महारत हासिल कर ली है लेकिन भारत भी विश्व कप में सफलता के शिखर तक पहुंचने में सक्षम है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं होगी अगर भारतीय टीम जल्दी ही इस कमी को पूरा करती है ।’’

Gary Kirsten

गैरी कर्स्टन

यह पूछने पर कि क्या पिछले साल अपनी सरजमीं पर फाइनल में मिली नाकामी के बाद भारत वेस्टइंडीज और अमेरिका में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में पिछले एक दशक से अधिक समय से चला आ रहा इंतजार खत्म कर सकता है , उन्होंने कहा ,‘‘निस्संदेह । भारत विश्व कप जीतने में सक्षम है क्योंकि उसके पास ऐसा करने का माद्दा रखने वाले खिलाड़ी हैं । लेकिन विश्व कप जीतने के लिये बहुत कुछ सही होना जरूरी है खासकर नॉकआउट मैचों में जिनमें कुछ भी संभव है।’’

End of Feed