Pakistan team New coach: आखिरकार पाकिस्तान टीम को मिल गया नया कोच, 19 मई को संभालेंगे जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2024, 07:52 PM IST

Pakistan team New coach: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नया कोच मिल गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका को कोचिंग दे चुके गैरी कर्स्टन पाकिस्तान के नए कोच होंगे। वे 19 मई को पदभार संभालेंगे।

Pakistan team New coach: गैरी कर्स्टन अगले दो साल के लिये पाकिस्तान की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के कोच के रूप में रविवार को इंग्लैंड में पदभार संभालेंगे। पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका में अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये इंग्लैंड के खिलाफ चार टी20 मैच खेलेगी।

Gary Kirsten, गैरी कर्स्टन, Pakistan team, Pakistan team New Coach, Gary Kirsten New Coach of Pak Team, Pakistan team New Coach, T20 World cup 2024,

गैरी कर्स्टन। (फोटो- Pakistan Cricket Twitter)

पाकिस्तान ने अभी तक 15 सदस्यीय टीम का ऐलान नहीं किया है। कर्स्टन इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के मेंटोर और बल्लेबाजी कोच थे लेकिन टीम सोमवार को प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई।

End of Feed