ये क्या? चोट से उबरकर कर्नाटक के लिए खेलने उतरे इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 10:11 PM IST

चोट से उबरने के बाद भारत दौरे पर ससेक्स की टीम के साथ आए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कर्नाटक एकादश की ओर से खेलते हुए ससेक्स के खिलाफ दो विकेट अपने नाम किए।

अलूर:सर्जरी के बाद वापसी कर रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपने देश की काउंटी टीम ससेक्स के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) एकादश के लिए शानदार लय में दिखायी दिये और उन्होंने सात ओवर के स्पैल में 22 रन देकर दो विकेट झटके। मई 2023 में अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने वाले आर्चर दौरा करने वाली ससेक्स टीम का हिस्सा हैं। मार्च 2023 के बाद से वह इंग्लैंड के लिए नहीं खेले हैं।

Karnataka State Cricket Asossiation XI

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन

कोहनी की चोट की वजह से बीच में छोड़ा था आईपीएल

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आर्चर को कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट के बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था और उन्होंने मई में कोहनी की सर्जरी रायी थी। मुंबई इंडियंस ने आर्चर को रिलीज कर दिया था। इसके बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आर्चर को यह कहते हुए पिछले साल दिसंबर में हुई आईपीएल खिलाड़ी नीलामी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी थी कि उन्हें अपने कार्यभार का प्रबंधन करना होगा।मुंबई इंडियंस केप टाउन ने इस साल की एसए20 के लिए ‘रिटेन’ किया था लेकिन वह खेल नहीं सके।

End of Feed