IND vs ENG: 'रोंगटे खड़े कर दिए..' भारत की ऐतिहासिक जीत पर गदगद हुआ खेल जगत, तेंदुलकर से लेकर पंत तक ने ऐसे दी बधाई

Team India Win Reaction: लंदन के ओवल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने कई दिग्गजों ने इस पर रिएक्ट किया है।

Team India Win Reaction: भारत ने इंग्लैंड को पांचवें और अंतिम टेस्ट में 6 रन से हराकर 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से बराबरी पर समाप्त किया। इस ऐतिहासिक जीत ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा और भारत के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने इस पर प्रतिक्रिया दी।चौथे दिन जब खेल खराब रोशनी और बारिश के कारण रोक दिया गया, तब इंग्लैंड 339/6 पर था और जीत के लिए केवल 35 रन दूर था। भारत को जीत के लिए अंतिम दिन चार विकेट की जरूरत थी। मोहम्मद सिराज ने जिम्मेदारी संभाली और 85.1 ओवर में इंग्लैंड को 367 रन पर समेट दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 126 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

Team india ein resction

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट (फोटो- AP)

तेंदुलकर हुए रोमांचित

महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (Twitter) पर लिखा कि “टेस्ट क्रिकेट… रोंगटे खड़े कर देने वाला! श्रृंखला 2-2, प्रदर्शन 10 में से 10। भारतीय क्रिकेट के महानायकों, क्या शानदार जीत!” वहीं विराट कोहली ने सिराज की तारीफ की और लिखा कि “सिराज और प्रसिद्ध के दृढ़ संकल्प और संघर्ष ने यह असाधारण जीत दिलाई। सिराज ने टीम के लिए सब कुछ झोंक दिया। उनके लिए बेहद खुश हूं।”सिराज ने तुरंत कोहली को धन्यवाद देते हुए उनकी सराहना का जवाब दिया।

End of Feed