पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग बनेंगे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नए बैटिंग कोच

BJ Watling To Become Batting Coach Of NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिसंबर की शुरुआत में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र के बाद टीम के पूर्व खिलाड़ी बीजे वॉटलिंग बने बल्लेबाजी कोच।

आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, न्यूज़ीलैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग, दिसंबर की शुरुआत में भारत के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सीरीज के बाद ल्यूक रोंची की जगह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नए बैटिंग कोच बनेंगे।

BJ Watling to Replace Luke Ronchi As NZ Cricket Team Batting Coach

बीजे वॉटलिंग बनेंगे न्यूजीलैंड के नए बल्लेबाजी कोच (Instagram/b_jwatling)

वॉटलिंग 16 नवंबर को सपोर्ट स्टाफ़ में शामिल होंगे और ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड के दौरे से पहले, रोंची के साथ मिलकर काम करेंगे। वॉटलिंग के पास इस भूमिका के लिए काफी अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। उन्होंने 75 टेस्ट मैचों में 3,790 रन बनाए, जिसमें आठ शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं।

End of Feed