नहीं रहे धोनी के हुनर को पहचान दिलाने वाले प्रकाश पोद्दार, जानिए उनके बारे में

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 3, 2023, 09:12 PM IST

Prakash Poddar death: पूर्व बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कौशल परख (टैलेंट स्पॉटर) करने वाले प्रकाश पोद्दार का निधन हो गया। पोद्दार ने ही बीसीसीआई को महेंद्र सिंह धोनी का नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए सुझाया था। पोद्दार ने घरेलू क्रिकेट में बंगाल और राजस्थान दोनों का प्रतिनिधित्व किया था।

बंगाल के पूर्व बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कौशल परख (टैलेंट स्पॉटर) करने वाले प्रकाश पोद्दार का निधन हो गया। पोद्दार ने ही बीसीसीआई को महेंद्र सिंह धोनी का नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए सुझाया था। बंगाल क्रिकेट संघ के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पोद्दार का हैदराबाद में निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

msd_dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (AP)

पोद्दार ने घरेलू क्रिकेट में बंगाल और राजस्थान दोनों का प्रतिनिधित्व किया था। वह हैदराबाद में रहते थे, जहाँ उन्होंने 29 दिसंबर को अंतिम सांस ली। वह 1960 के दशक के एक बेहतरीन बल्लेबाज थे, जिन्होंने 1962 में इंग्लैंड के खिलाफ एक घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई थी। उनके नाम 40 से कुछ कम की औसत से 11 प्रथम श्रेणी शतक थे।

End of Feed