दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने पेशेवर क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने घोषणा की है कि वह 2026 काउंटी चैम्पियनशिप अभियान के अंत में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। डीन एल्गर ने जनवरी 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे थे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने घोषणा की है कि वह 2026 काउंटी चैम्पियनशिप अभियान के अंत में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। हालांकि, वह पेशेवर क्रिकेट में सक्रिय थे।

Dean Elgar

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान। फाइल फोटो

39 वर्षीय एल्गर ने 12 साल के अंतरराष्ट्रीय सफर को अलविदा कह दिया। उन्होंने 86 टेस्ट मैचों में 37.92 की औसत से 5347 रन बनाए, जिनमें 14 शतक और 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 199 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है। उन्होंने 18 मैचों में प्रोटियाज की कप्तानी भी की, जिसमें जनवरी 2024 में केप टाउन में भारत के खिलाफ उनका अंतिम टेस्ट भी शामिल है। जब उन्होंने घायल टेम्बा बावुमा के स्थान पर यह भूमिका संभाली थी।

End of Feed