कोच्चि: आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की कमान संभालने वाले मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2023 की नीलामी में तगड़ा फायदा हुआ है। मयंक अग्रवाल को नए सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8.5 करोड़ की मोटी कीमत पर अपने खेमे में शामिल किया है। मयंक अग्रवाल 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी के मैदान में उतरे थे और उन्हें साढ़े आठ गुना कीमत हासिल हुई।
मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल अनुभवी खिलाड़ी हैं और साल 2011 से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। अबतक खेले 113 मैच में 4 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 22.59 के औसत और 134.28 के स्ट्राइक रेट से 2327 रन बनाए हैं। बतौर कप्तान पिछला सीजन मयंक के लिए बेहद खराब रहा था। 13 मैच में वो 16.33 की औसत और 122.50 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बना सके थे। जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल था।
मयंक खराब फॉर्म और फिटनेस की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में आईपीएल 2023 में हैदराबाद के लिए खेलते हुए वो टीम इंडिया में वापसी का दावा पेश करेंगे।
