Bishan Singh Bedi Death: पाकिस्तान से इंतिखाब आलम का आया भावुक संदेश, दोस्त बिशन को किया याद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2023, 07:35 PM IST

Bishan Singh Bedi death: भारत के महान पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी आज इस दुनिया को छोड़ गए। भारतीय क्रिकेट में स्पिन की क्रांति लाने के लिए मशहूर रहे बेदी ने गुगली को नया जीवन दिया और विरोधी बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाए। आज उनके निधन पर पाकिस्तान से भी एक खास संदेश आया। ये संदेश है पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंतिखाब आलम का।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंतखाब आलम (Intikhab Alam) सीमा पार अपने सबसे करीबी दोस्त भारतीय महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) के निधन के बारे में सुनकर सन्न रह गए। आलम ने लाहौर से फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत मे बेदी के निधन को व्यक्तिगत क्षति की तरह बताया। उनकी दोस्ती 1971 से चली आ रही थी जब बेदी ने भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा किया था और आलम ने सरे का प्रतिनिधित्व करते हुए एक मैच में उनका सामना किया था।

Intikhab Alam emotional message for Bishan Singh Bedi

इंतिखाब आलम और बिशन सिंह बेदी (IANS/PTI)

उसी साल आलम और बेदी दोनों विश्व एकादश टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के पांच महीने के दौरे पर गए और तब से दोनों करीबी दोस्त हो गये। पिछले साल अक्टूबर में बेदी जब करतारपुर साहिब गये थे तब आलम वहां उनसे मिलने पहुंचे थे। सर्वकालिक महान स्पिनरों में से एक को श्रद्धांजलि देते समय आलम भावुक हो गये।

End of Feed