ब्रिटेन के चुनावी रण में उतरेंगे पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोंटी पानेसर, प्रधानमंत्री बनने की है चाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2024, 08:06 PM IST

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके भारतीय मूल के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोंटी पानेसर ब्रिटेन की राजनीतिक मैदान में उतरने जा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटेन के चुनावी रण में उतरेंगे मॉन्टी पानेसर
  • ईलिंग साउथॉल से लड़ेंगे चुनाव
  • प्रधानमंत्री बनने की है राजनीतिक आकांक्षा

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने जॉर्ज गैलोवे की ‘फ्रिंज वर्कर्स पार्टी ऑफ ब्रिटेन’ का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रिटेन के चुनावों में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करके राजनीतिक क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट में 167 विकेट चटकाने वाले 42 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज पनेसर ईलिंग साउथॉल से दावेदारी पेश करेंगे।

Monty Panesar

मोंटी पानेसर(साभार Monty Panesar Twitter)

बनना चाहता हूं देश के श्रमिकों का आवाज

पनेसर ने ‘द टेलीग्राफ’ में एक कॉलम में कहा, 'मैं इस देश के श्रमिकों की आवाज बनना चाहता हूं। राजनीति में मेरी आकांक्षा एक दिन प्रधानमंत्री बनने की है जहां मैं ब्रिटेन को एक सुरक्षित और मजबूत राष्ट्र बनाऊंगा। लेकिन मेरा पहला काम ईलिंग साउथॉल के लोगों का प्रतिनिधित्व करना है।'

End of Feed