शूटिंग के दौरान चोटिल हुए इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रर्यू फ्लिंटॉफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2022, 12:49 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रर्यू फ्लिंटॉफ शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में एयर एंबुलेंस के जरिए एडमिट कराया गया।

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ बीबीसी के शो 'टॉप गियर' की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा । टीवी प्रस्तोता बने 45 वर्ष के फ्लिंटॉफ को सर्रे के डंसफोल्ड एयरोड्रम पर शूटिंग के दौरान चोट लगी।

Andrew-Flintoff

एंड्रर्यू फ्लिंटॉफ( साभार ICC)

फ्लिंटॉफ के चोटिल होने के बाद बीबीसी ने अपने एक बयान में कहा,'फ्रेडी सुबह टॉप गियर की शूटिंग के दौरान एक हादसे में घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है।'बीबीसी ने कहा कि उनकी चोट जानलेवा नहीं है। इंग्लैंड के लिये 79 टेस्ट और 141 वनडे खेल चुके फ्लिंटॉफ ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

End of Feed