IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

एक महीने तक चलते क्रिकेट के महाकुंभ का आखिरकार सुखद समापन हो गया। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती। टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। अंत में दो बेस्ट टीमों के बीच महामुकाबला खेला गया। हर टीम के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं किन पांच बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी और तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी। भारत प्रबल दावेदार के रूप में उतरे थे और उन्होंने इस धारणा को बखूबी सच साबित किया है। फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन ने 89 रन की उम्दा पारी खेली। उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।

Five Player Most Run

पांच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी। फोटो- AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जब शुरु हुआ तो सभी को उम्मीद थी कि अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका बल्ला उम्मीद से इतर चला। अभिषेक के बल्ले से मात्र दो अर्धशतक निकले। फाइनल में मुकाबले में अभिषेक ने 52 रन बनाए। वह टॉप-5 में भी अपनी जगह नहीं बना पाए। हालांकि, टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाड़ी के नाम रहा। आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन हैं?

End of Feed