फाफ डुप्लेसी भी निकले धोनी के फैन, बोले-उनकी तरह रणनीतिकार मैंने नहीं देखा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2023, 12:45 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी की तारीफ की है। उन्होंने कहा धोनी की लीडरशिप में हमने आईपीएल के दौरान काफी कुछ सीखा है। हमने उनकी तरह रणनीतिकार नहीं देखा है। यह पहली बार नहीं हुआ है कि किसी क्रिकेटर ने धोनी की कप्तानी की तारीफ की है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने उन्हें एक नेतृत्वकर्ता के रूप में परिपक्व होने में मदद की। उन्होंने साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान को सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकारों में से एक करार दिया। डुप्लेसी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का दो बार 2011 से 2015 और फिर 2018 से 2021 तक हिस्सा रहे। वह पिछले सत्र में कप्तान के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) से जुड़े।

dhoni and faf

एमएस धोनी और फाफ डुप्लेसी

डुप्लेसी ने कहा कि जब उन्होंने महसूस किया कि वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ या धोनी जैसे कप्तान नहीं बन सकते तो उन्होंने खुद जैसा बनने का फैसला किया। डुप्लेसी ने आरसीबी के पोडकास्ट में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरे लिए (उनके करियर के दौरान) जो वास्तव में अच्छा था, वह यह पता चलना था कि मैं एक कप्तान के रूप में ग्रीम स्मिथ नहीं बनने जा रहा हूं, मैं एक कप्तान के रूप में स्टीफन फ्लेमिंग नहीं बनने जा रहा हूं, मैं कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी नहीं बनने जा रहा।’’

End of Feed