अर्धशतकीय पारी के साथ टी20 क्रिकेट में डुप्लेसी का बड़ा रिकॉर्ड, दूसरे अफ्रीकी खिलाड़ी बने

RCB vs GT: आरसीबी के कप्तान ने गुजरात के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले में केवल 18 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने विराट के साथ पहले विकेट के लिए तेजी से 92 रन जोड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • फाफ डुप्लेसी ने जड़ा आईपीएल 2024 का तीसरा अर्धशतक
  • केवल 18 गेंद में पूरी की अपनी फिफ्टी
  • टी20 क्रिकेट में दस हजार रन भी पूरे किए।

RCB vs GT: आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ करो या मरो मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। डुप्लेसी ने केवल 18 गेंद में अपना यह अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। यह इस सीजन डुप्लेसी का तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने मुंबई के खिलाफ 61 और हैदराबाद के खिलाफ 62 रन की पारी खेली। हालांकि, वह अपनी पारी को ज्यादा बड़ी नहीं बना पाए और 23 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोशुआ लिटिल ने शाहरुख खान के हाथों कैच कराया।

फाफ डुप्लेसी Faf du Plessis

फाफ डुप्लेसी (साभार-IPL)

विराट के साथ की विस्फोटक साझेदारी

फाफ डुप्लेसी ने 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट के साथ विस्फोटक शुरुआत की। दोनों ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और केवल 35 गेंद में 92 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में फाफ का योगदान 64 रन जबकि विराट का योगदान 12 गेंद में 28 रन रहा।

पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले आरसीबी खिलाड़ी

डुप्लेसी आईपीएल में पावरप्ले में आरसीबी की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। 23 गेंद में 64 रन की पारी खेल कर जब फाफ आउट हुए तब पावरप्ले चल रहा था और उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। गेल ने साल 2012 में आरसीबी के लिए खेलते हुए पावरप्ले में 50 रन बनाए थे।

पावरप्ले में आरसीबी के बल्लेबाजों का रिकॉर्ड

64 - फाफ डु प्लेसिस बनाम गुजरात, 2024*

End of Feed