EXPLAINED: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की जर्सी पर क्यों लिखा है पाकिस्तान का नाम? जानें वजह

Why Team India wearing jersey with Pakistan name in ICC Champions Trophy 2025: 19 फरवरी 2025 से खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारीतय क्रिकेट टीम की जर्सी की तस्वीर सोमवार शाम को सामने आई जिसके बाद से ही इसे लेकर चर्चा है कि आखिर भारत की जर्सी में पाकिस्तान का नाम क्यों है।

Why Team India wearing jersey with Pakistan name in ICC Champions Trophy 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जाने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर सभी टीमों ने अपनी अपनी जर्सी जारी कर दी है। भारतीय क्रिकेट टीम कैसी जर्सी पहनने वाली है इसका खुलासा सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) मीडिया डे सत्र की तस्वीरों से हुआ। जिसके बाद फैंस को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की चैंपियंस ट्रॉफी जर्सी की पहली झलक मिली। यह तस्वीरें भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में होने वाले पहले मैच से महज 48 घंटे पहले सामने आईं।

champions trophy team india jersey

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी (फोटो- BCCI/X)

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर जहां बांहों पर भारतीय तिरंगे ने सभी का मन मोह लिया वहीं दूसरी ओर फैंस को जर्सी पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का नाम दिखा जिसके बाद सभी के दिमाग में ये चर्चा उठी कि अगर भारत दुबई में ही सारे मैच खेल रहा है तो फिर उनकी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम क्यों मौजूद है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

End of Feed