EXPLAINED: नॉटआउट होने के बावजूद डेवाल्ड ब्रेविस को अंपायर ने क्यों नहीं लेने दिया रिव्यू? जानें क्या है नियम

Dewald Brevis Wicket Controversy: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे दी है। इस मैच में हालांकि सीएसके के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस के विकेट को लेकर जमकर बवाल मच गया। आइए जानते हैं कि अंपायर ने डीआरएस क्यों नहीं लेने दिया।

Dewald Brevis Wicket Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 रनों से हरा दिया। मुकाबले में कई अहम मोड़ आए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा CSK के युवा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का विवादास्पद आउट।चेन्नई को 214 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था और टीम की उम्मीदें ब्रेविस पर टिकी थीं, जो पिछले कुछ मैचों में बेहतरीन फॉर्म में थे। लेकिन जैसे ही वह क्रीज पर आए, लुंगी एंगिडी की एक फुल टॉस गेंद उनके पैड्स पर लगी और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया।

Dewald Brevis

डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो -AP)

हालांकि, टीवी रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी, लेकिन ब्रेविस को रिव्यू लेने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने आउट दिए जाने के बाद रन लेने की कोशिश की और फिर रविंद्र जडेजा से लंबी बातचीत की। इस प्रक्रिया में 15 सेकंड का रिव्यू टाइमर खत्म हो गया और इसलिए उनका रिव्यू मान्य नहीं रहा। नतीजतन, ब्रेविस गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि अंपायर के इस निर्णय पर बवाल मच गया है। कई फैंस ने ये आरोप लगाया है कि स्टेडियम की स्क्रीन पर टाइमर नहीं दिख रहा था और ये गलत है। वहीं कई क्रिकेटर्स भी ब्रेविस के सपोर्ट में उतरे हैं।

End of Feed