EXPLAINED: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा क्यों नहीं है क्रिकेट?

ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज 23 जुलाई, 2026 को होने जा रहा है। साल 2022 में क्रिकेट की 24 साल बाद इन खेलों में वापसी हुई थी लेकिन इस बार क्रिकेट इन खेलों में जगह शामिल नहीं किया गया जानिए क्या है वजह?

23वें राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) का आगाज आज 23 जुलाई,2026 को स्कॉटलैंड क ग्लास्गो में होने जा रहा है। इस बार खेलों में 74 देशों और क्षेत्रों के कुल 3,000 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। साल 2022 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को जगह मिली थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम उसमें रजत पदक अपने नाम करने में सफल रही थी। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन चार साल बाद क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं है वो भी तब जब दुनियाभर में टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी हो रही है। जानिए क्या है इसकी वजह?

Glasgow 2026

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026

विक्टोरिया के मेजबानी छोड़ने के बाद बदले हालात

मूल रूप से साल 2026 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य को सौंपी गई थी। मेलबर्न सहित कई शहरों में खेलों का आयोजन होना था लेकिन जुलाई 2023 में आयोजन की लागत बजट से अत्याधिक बढ़ जाने की वजह से विक्टोरिया सरकार ने इन खेलों की मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद स्कॉटलैंड के मेजबान शहर को नए मेजबान के रूप में चुना गया।

End of Feed