EXPLAINED: अगर टाई हुआ भारत-द.अफ्रीका का मैच, तो कैसे होगा विजेता का चयन? जानें नियम

What happens in IND vs SA Match gets Tie: क्रिकेट में कई बार दोनों टीमों के बीच टक्कर इतनी जोरदार होती है कि मैच का नतीजा नहीं निकल पाता और ये टाई हो जाता है। ऐसे में अगर भारत-द.अफ्रीका मैच बराबरी पर खत्म होता है तो क्या होगा? क्या विजेता की घोषणा बाउंड्री नियम के आधार पर की जाएगी या दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी? आइए जानते हैं सारे नियम

What happens in IND vs SA Match gets Tie: रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम शनिवार (29 जून) को बारबाडोस में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में एडेन मार्करम की दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। ICC शनिवार को खेल पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगी। अगर मैच पहले दिन पूरा नहीं होता है तो मैच रिजर्व डे में चला जाएगा। अगर मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा और दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी।

IND VS Sa tie

भारत बनाम द.अफ्रीका मैच टाई

क्रिकेट में कई बार दोनों टीमों के बीच टक्कर इतनी जोरदार होती है कि मैच का नतीजा नहीं निकल पाता और ये टाई हो जाता है। ऐसे में अगर भारत-द.अफ्रीका मैच बराबरी पर खत्म होता है तो क्या होगा? क्या विजेता की घोषणा बाउंड्री नियम के आधार पर की जाएगी या दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी? आइए जानते हैं सारे नियम

टाई होने पर कैसे होगा विजेता का चयन?

भारत और द.अफ्रीका मैच टाई होता है तो इस संबंध में एक स्पष्ट नियम है और अगर मैच बराबरी पर खत्म होता है तो सुपर ओवर होगा। दोनों टीमें तब तक सुपर ओवर खेलती रहेंगी जब तक कि कोई स्पष्ट विजेता न हो जाए। विजेता का चयन बाउंड्री काउंट के आधार पर नहीं किया जाएगा। मैच बराबरी पर खत्म नहीं होगा और खेल के अंत में कोई स्पष्ट विजेता होगा। भारत एक बार टी20 विश्वकप चैंपियन रह चुका है। उन्होंने 2007 टी20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका ने कभी भी टी20 विश्वकप का फाइनल नहीं खेला है।

End Article
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। ...

End of Feed