EXPLAINED: तीसरे वनडे में कैसे हार से बाल-बाल बची टीम इंडिया?

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 30, 2022, 05:52 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में भारतीय टीम हार से बाल बाल बच गई। बारिश ने टीम इंडिया को सीरीज में शर्मसार होने से बचा लिया। जानिए क्या है इसकी वजह?

क्राइस्टचर्च: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए तीन मैच की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में बारिश ने हार से बचा लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 18.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे। ऐसे में बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा।

India-vs-New-Zealand-Rain

भारत बनाम न्यूजीलैंड ( साभार AP)

इसके बाद दोबारा नहीं शुरू हो सका और मैच को रद्द करना पड़ा। डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक जब मैच रोका गया तब न्यूजीलैंड टीम इंडिया से 50 रन आगे थी। बावजूद इसके न्यूजीलैंड को विजेता क्यों नहीं घोषित किया गया?

End of Feed