EXPLAINED: केकेआर के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह? जानें वजह

Jasprit bumrah injury update: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने तीसरे मैच में भी मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

Jasprit bumrah injury update: मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2025 के अपने पहले होम मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ रही है। पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में दोनों मैच हारे हैं और वह अपने होम ग्राउंड पर पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो मैचों में एक जीत हासिल की है। उन्होंने सीजन की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार से की थी।

Jasprit Bumrah Mumbai Indians

जसप्रीत बुमराह (फोटो- X)

मुंबई इंडियंस एक बार फिर अपने प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना खेल रही है। वरिष्ठ खिलाड़ी जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में पीठ की चोट के कारण रिकवरी कर रहे हैं। बुमराह के लौटने की कोई आधिकारिक तिथि अभी तक सामने नहीं आई है और उनकी अनुपस्थिति मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा नुकसान है।

End of Feed