क्या किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं टीम इंडिया प्लेयर? तिलक वर्मा ने दिया ये जवाब

तिलक वर्मा ने भारत की टी20 टीम में बैटिंग ऑर्डर में हो रहे लगातार बदलाव को लेकर धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले से पहले अहम बयान दिया है।

धर्मशाला: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी क्रम में लचीलेपन पर जोर देने वाले टीम प्रबंधन से सहमति जताते हुए शनिवार को कहा कि अधिकांश खिलाड़ी मैच हालात को देखते हुए किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिये तैयार हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। तीसरा मैच रविवार को यहां खेला जायेगा।

Tilak Verma

तिलक वर्मा (फोटो क्रेडिट BCCI X)

किसी भी क्रम में बल्लेबाजी के लिए हूं तैयार

अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के मद्देनजर भारत मध्यक्रम में प्रयोग कर रहा है। तिलक ने कहा कि इस प्रारूप में हालात के अनुकूल ढलना सबसे अहम है। उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर सभी किसी भी क्रम पर खेल सकते हैं। मैं तीसरे से छठे नंबर तक कहीं भी खेल सकता हूं, जहां टीम को मेरी जरूरत हो। हर टीम को लगता है कि कोई फैसला रणनीति की दृष्टि से जरूरी है तो सभी उसके साथ होते हैं ।' तिलक ने कहा कि ऐसे फैसले हालात को देखकर लिये जाते हैं। उन्होंने कहा,'एक मैच खराब हो सकता है । अक्षर पटेल ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया । यह हालात पर निर्भर करता है।'

End of Feed