PAK vs ENG: इंग्‍लैंड को लगा करारा झटका, प्रमुख खिलाड़ी हुआ शेष पाकिस्‍तान दौरे से बाहर

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 5, 2022, 12:10 PM IST

Pakistan vs England: इंग्‍लैंड को पाकिस्‍तान के खिलाफ पहले टेस्‍ट में जोरदार झटका लगा है। प्रमुख खिलाड़ी घुटने की चोट के कारण शेष दौरे से बाहर हो गया है। इंग्‍लैंड ने अब तक विकल्‍प की घोषणा नहीं की है और जल्‍द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि होने की उम्‍मीद भी है। इंग्‍लैंड की टीम पाकिस्‍तान दौरे पर तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए मौजूद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज
  • रावलपिंडी में पाकिस्‍तान-इंग्‍लैंड के बीच पहला टेस्‍ट जारी
  • प्रमुख ऑलराउंडर चोटिल होने के बाद शेष दौरे से बाहर हुआ

रावलपिंडी: इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्‍टोन चोट के कारण मौजूदा पाकिस्‍तान दौरे से बाहर हो गए हैं। पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच रावलपिंडी में चल रहे पहले टेस्‍ट के दौरान लियाम लिविंगस्‍टोन को घुटने में चोट लगी थी। पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने दुर्भाग्‍यवश खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि रावलपिंडी टेस्‍ट दूसरे दिन लिविंगस्‍टोन को फील्डिंग करते समय दाएं पैर के घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद प्रबंधन की सलाह पर लिविंगस्‍टोन ने तुरंत मैदान छोड़ दिया था।

liam

लियाम लिविंगस्‍टोन शेष पाकिस्‍तान दौरे से बाहर

यह समझा जा सकता है कि 6 दिसंबर को लिविंगस्‍टोन लंदन के लिए रवाना होंगे, जहां मेडिकल टीम से वो उपचार और रिकवरी की प्रक्रिया पर विचार करेंगे। लियाम लिविंगस्‍टोन के बाहर होने के बाद इंग्‍लैंड को विकल्‍प की घोषणा करना बचा है और जल्‍द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 29 साल के लिविंगस्‍टोन ने राष्‍ट्रीय टीम के लिए टेस्‍ट डेब्‍यू किया ही था। हालांकि, अब उनके चोटिल होने के बाद इंग्‍लैंड को उपयुक्‍त विकल्‍प की खोज है।

End of Feed