Women's T20 World Cup: इंग्लैंड ने विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाई, क्या भारतीय टीम आगे बढ़ पाएगी, यहां जानें

England Qualifies For Women's T20 World Cup Semi-Final: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मेजबान इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज करने के साथ ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

ICC Women's T20 World Cup 2026: मेजबान इंग्लैंड ने भीषण गर्मी के बीच बुधवार को लॉर्ड्स में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 38 रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इन दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में इससे पहले कोई मैच नहीं गंवाया था।

England Women Cricket Team Enter Womens T20 World Cup Semi Final

इंग्लैंड की टीम महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची

इंग्लैंड ने 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 186 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पांच विकेट पर 148 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की तरफ से डैनी व्याट-हॉज ने 42 गेंदों में 65 रन जबकि हीथर नाइट ने 26 गेंद पर 43 रन बनाए। व्याट-हॉज ने टूर्नामेंट में अब तक 193 रन बनाए हैं।

End of Feed