AUS vs ENG: विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने भरी हुंकार, ऑस्ट्रेलिया को घर में रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 06:43 PM IST

Australia vs England 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच का खराब मौसम की वजह से कोई नतीजा नहीं निकला। मैच को दूसरी पारी के बीच में रोकना पड़ा जिसके बाद उसे दोबारा शुरू नहीं किया जा सका। हालांकि इंग्लैंड ने पहले दो मैचों में जीत के आधार पर सीरीज अपने नाम कर ली।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 अंतरर्राष्ट्रीय सीरीज के तीसरे व अंतिम मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। मैच में बारिश के कारण बाधा आई और दूसरी पारी के बीच में इसको रोकना पड़ा, जिसे दोबारा शुरू नहीं किया जा सका। नतीजा नहीं निकला। जिससे सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इंग्लैंड ने इससे पहले सीरीज के दो मुकाबले जीते थे जिसके आधार पर उन्होंने सीरीज अपने नाम कर ली।

AUS_ENG_T20I

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया से जीती टी20 सीरीज

तीसरे टी20 मैच को बारिश के कारण 12-12 ओवर का कर दिया गया था। टी20 विश्व कप के मेजबान ऑस्ट्रेलिया के पास सम्मान बचान का ये अंतिम मौका था। उन्होंने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ये फैसला उनको भारी पड़ा क्योंकि कप्तान जोस बटलर पूरी लय में हैं और एक बार फिर उनका बल्ला गरज उठा।

End of Feed