AUS vs ENG: इंग्लैंड ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज, तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 97 रन से रौंदा; 2 खिलाड़ियों पलटा मैच का पासा

Australia vs England: तीन वनडे मैच में 1-0 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी की कहानी लिखी। दूसरे वनडे में जीत दर्ज करने के बाद तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 97 रन से मात देकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। मैच के हीरो रहे बेन डकेट ने शतक और बेकर ने चार विकेट चटकाए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेन डकेट और सोनी बेकर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने बुधवार को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 97 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। डकेट (133) ने शतकीय पारी खेली, जिससे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रन बनाए।

ENG beat AUS

इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज। फोटो- AP

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 231 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज बेकर ने 4 विकेट चटकाए, जबकि लियाम डॉसन को भी तीन सफलताएं मिलीं। इंग्लैंड ने सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

End of Feed