SL vs ENG: पवन रत्नायके का शतक गया बेकार, इंग्लैंड ने जीती सीरीज

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का मेजबान श्रीलंका 304 रन ही बना सकी। पवन रत्नायके का शतक भी टीम को जीत नहीं दिला सका। इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड ने तीन वनडे मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। निर्णायक मुकाबले में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद लाजवाब गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मेजबान श्रीलंका को 53 रन से मात दी। जो रूट को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला और कप्तान हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

England Win Series

इंग्लैंड ने जीती सीरीज। फोटो- AP

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पहला विकेट बेन डकेट के रूप में 19 और दूसरा विकेट रेहान अहमद के रूप में 40 के स्कोर पर गिरा। दोनों ने क्रमश: 7 और 24 रन बनाए। 40 रन पर दो विकेट गंवाकर संकट में फंसी इंग्लैंड को अनुभवी जो रूट और युवा जैकब बेथल ने संभाला।

End of Feed