ENG vs SA 2nd ODI Live Streaming: कब और कहां देखें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

ENG vs SA Live Streaming: साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां वे 3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलने वाली है। दूसरा मुकाबला 4 सितंबर को होना है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

ENG vs SA Live Streaming: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन में गुरुवार को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।इंग्लैंड की टीम तीन मुकाबलों की इस सीरीज में 0-1 से पीछे है। लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ऐसे में इंग्लैंड ने अगर दूसरा मुकाबला भी गंवा दिया, तो मेजबान टीम सीरीज से हाथ धो बैठेगी।इस मुकाबले में जो रूट और बेन डकेट बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड को मजबूती देते नजर आ सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में आदिल राशिद और साकिब महमूद विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं।

ENG vs SA 2nd ODI Live Streaming

इंग्लैंड बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग

साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी में मैथ्यू ब्रीत्जके और टेंबा बावुमा से खासा उम्मीदें हैं। वहीं, गेंदबाजी में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी मुकाबले का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।लॉर्ड्स की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजी आसान होती है। तेज गेंदबाज नई गेंद से मूवमेंट हासिल कर सकते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है। यहां से स्पिनर्स के लिए शानदार मौका बनता है। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुनने पर विचार कर सकती है। आइए जानते हैं मैच को कहां लाइव देखा जा सकता है।

End of Feed