England U19 vs India U19 Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का लाइव एक्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा यूथ वनडे 30 जून को खेला जाएगा। पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। अब अगर दोबारा उन्हें देखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कहां देख सकते हैं यूथ वनडे सीरीज।

इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैच की अंडर-19 वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 जून को काउंटी ग्राउंड नॉर्थम्प्टन में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आने वाले हैं जिन्होंने पहले मुकाबले में विस्फोटक 48 रन की पारी खेली थी। इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड U19 टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन वे चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में असफल रहे। भारत के सामने इस मुकाबले को जीतने के लिए 175 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

England U19 vs India U19

इंग्लैंड बनाम भारत यूथ वनडे लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

इंग्लैंड की ओर रॉकी फ्लिंटॉफ ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने केवल 19 गेंद में 48 रन बनाकर समां बांध दिया। दूसरे मुकाबले में वैभव क्या करेंगे, इस पर सबकी नजर है। अगर आप भी अंडर-19 टीम इंडिया को और वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अन्य बातों के बारे में जान लें।

End of Feed