ENG vs PAK: आज से इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का आगाज, कप्तान रूट बोले- पूरी तरह नहीं छोड़ेंगे 'बैज़बॉल'

Joe Root On 'Bazball': इंग्लैंड क्रिकेट टीम आज नए दौर में प्रवेश करने जा रही है जहां वे पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नए कप्तान (जो रूट) और नए कोच के साथ शुरुआत करेंगे। इस बदलाव के बावजूद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट का कहना है कि बेशक 'बैजबॉल' क्रिकेट स्टाइल के जैसे भी नतीजे रहे हों, वे उसे पूरी तरह छोड़ने नहीं वाले।

England vs Pakistan 1st Test: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि टीम पूर्व कप्तान-कोच जोड़ी बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम के 'बैज़बॉल' क्रिकेट स्टाइल को पूरी तरह से खत्म नहीं करेगी। वे गुरुवार से हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के साथ एक नए दौर की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल के लंबे फॉर्मेट को खेलने का कोई एक ही तरीका नहीं है। स्टोक्स और मैकुलम के चार साल के कार्यकाल के बाद रूट की कप्तानी में इंग्लैंड एक नए दौर की शुरुआत करेगा। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में हार के बाद, ऑलराउंडर स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और मैकुलम भी अपने कोच पद से हट गए। उनकी जगह न्यूज़ीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने ली, जिन्होंने हाल ही में IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ अपना कार्यकाल खत्म किया था।

ENG vs PAK, England test captain Joe Root Says Wont Rip Away Bazball Totaly

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट

टेस्ट कप्तान जो रूट ने इससे पहले 65 बार इंग्लैंड की कप्तानी की है। स्टोक्स-मैकुलम के आने से पहले, 2017 से 2022 तक उनके पहले स्थायी कार्यकाल में 17 टेस्ट मैचों में उन्हें सिर्फ एक जीत मिली थी। स्टोक्स और मैकुलम ने 'बैज़बॉल' क्रिकेट का आक्रामक, बेबाक, सकारात्मक और नतीजे पर केंद्रित स्टाइल अपनाया। इस स्टाइल से मिले-जुले नतीजे मिले। इंग्लैंड ने कुछ शानदार जीत हासिल कीं और खिलाड़ियों ने बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन किए, लेकिन वे अपने दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों (ऑस्ट्रेलिया और भारत) के खिलाफ घरेलू और विदेशी जमीन पर कोई सीरीज नहीं जीत पाए। उन्हें 2012 के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपनी पहली घरेलू सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा। यह हार तब हुई जब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एशेज सीरीज के बाद की समीक्षा में स्टोक्स और मैकुलम को बनाए रखा था, जबकि टीम मैदान के बाहर कर्फ्यू विवाद से जूझ रही थी।

End of Feed