ENG vs PAK 1st Test Day 2 Highligts: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने पहली पारी में हासिल की 193 रन की बढ़त, शतक से चूके हैरी ब्रूक

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉर्डन कॉक्स और डैन लॉरेंस की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। अली उस्मान ने पांच विकेट चटटकार पाकिस्तान की वापसी की संभावना को बरकरार रखा है। ऐसा रहा दूसरे दिन के खेल का हाल।

लीड्स: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले मुकाबले में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। बारिश से प्रभावित दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 366 रन बना लिए हैं। पहली पारी में उसके पास 195 रन की बढ़त हो गई है। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा 91 रन की पारी हैरी ब्रूक ने खेली वो शतक पूरा करने से चूक गए। उनके अलावा जॉर्डन कॉक्स ने 73, कप्तान जो रूट ने 66 और डैन लॉरेंस ने 51 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट उस्मान अली ने लिए। वहीं एक-एक सफलता मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को मिली।

Joe root

जो रूट

रूट और कॉक्स ने तीसरे विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी

बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल देरी से शुरू हुआ। दिन का पहला सत्र बारिश की भेंट चढ़ गया। ऐसे में 2 विकेट पर 112 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की पारी को जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 157 गेंद में पूरी की और इंग्लैंड को 150 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद कॉक्स ने 78 गेंद में 10 चौके और जो रूट ने 95 गेंद में 8 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 150 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली। इस साझेदारी में कॉक्स ने 73 और रूट ने 62 रन का योगदान दिया।

End of Feed