Alex Hales Retirement: टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के छक्के छुड़ाने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 4, 2023, 07:16 PM IST

टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के छक्के छुड़ाने वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स से अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। जानिए कैसा रहा उनका करियर?

KEY HIGHLIGHTS
  • एलेक्स हेल्स ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
  • टी20 विश्व कप 2022 का खिताब जीतने वाली टीम के थे सदस्य
  • सेमीफाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ खेली थी आतिशी पारी

लंदन: इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की। हेल्स ने अगस्त 2011 में मैनचेस्टर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 11 टेस्ट, 70 एक दिवसीय और 75 टी20 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया।

Alex Hales

एलेक्स हेल्स (साभार ECB)

टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में छुड़ाए टीम इंडिया के छक्के

अंतरराष्ट्रीय मंच पर हेल्स की आखिरी प्रभावशाली पारी भी भारत के खिलाफ थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में 47 गेंदों में 86 रन (चार चौके और सात छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हेल्स और जोस बटलर (नाबाद 80) ने एडिलेड में 169 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड को 10 विकेट से जीत दिलाई थी।

End of Feed