एडिलेड: इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की अतिशी पारियों के बल पर टीम इंडिया को एडिलेड में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 10 विकेट से करारी मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उसकी पाकिस्तान के साथ 13 नवंबर को मेलबर्न में खिताबी भिड़ंत होगी। जीत के लिए मिले 169 रन के स्कोर को इंग्लैंड ने 16 ओवर में 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। बटलर ने शमी की गेंद पर इंग्लैंड के लिए विजयी छक्का जड़ा। बटलर 49 गेंद में 80 और एलेक्स हेल्स 47 गेंद में 86 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 170 रन की साझेदारी की। एलेक्स हेल्स को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम( साभार AP)
