इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने अब आईपीएल ना खेलने का फैसला किया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 14, 2022, 08:30 PM IST

Sam Billings to withdraw from IPL: इंग्लैंड के कई क्रिकेटर अपने करियर व भविष्य का चिंतन करने के बाद आईपीएल में ना खेलने का फैसला ले चुके हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। ये नाम है इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स का जिन्होंने आईपीएल में अब ना खेलने का निर्णय लिया है।

IPL 2023, Sam Billings: जेम्स एंडरसन जैसे कई इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी इतिहास में आईपीएल ना खेलने का फैसला ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने का फैसला किया और दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग आईपीएल से पीछे हट गए। अब इस कड़ी में इंग्लैंड का एक और खिलाड़ी शामिल हो गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने भी यही फैसला लिया है।

sam_billings_kkr

सैम बिलिंग्स आईपीएल में नहीं खेलेंगे

सैम बिलिंग्स ने इस साल के शुरू में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आठ मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 169 रन बनाए। उन्होंने 2016 में आईपीएल में पदार्पण किया था। बिलिंग्स ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने एक कड़ा फैसला किया है। मैं अगले आईपीएल में नहीं खेलूंगा। मैं इंग्लैंड में गर्मियों के सत्र में कैंट के लिए लंबे प्रारूप की क्रिकेट में खेलने पर ध्यान देना चाहता हूं।’’

End of Feed