IND W vs ENG W: अपने घर पर शेर बनीं इंग्लैंड की टीम, भारत को हराते ही रचा इतिहास

England Women cricket team create history: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में डीएलएस के तहत जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

England Women cricket team create history: लॉर्ड्स में शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत भारत को 8 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदान पर सर्वाधिक महिला वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

england women cricket team ap

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

घरेलू मैदान पर सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम

इंग्लैंड की महिला टीम ने अब तक 182 घरेलू वनडे मुकाबलों में से 121 मैचों में जीत हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 146 घरेलू वनडे में 120 जीत दर्ज की थी।इस सूची में न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है, जिसने 166 में से 86 मैच जीते हैं, जबकि भारत महिला टीम 131 में से 81 मैच जीतकर चौथे पायदान पर है।

End of Feed