इंग्लैंड के बल्लेबाज का बड़ा दावा, टेस्ट मैच के एक ही दिन में बना डालेंगे इतने रन

England vs West Indies: इंग्लैंड क्रिकेट टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने टेस्ट मेें जब से बैजबॉल नीति अपनाई है तभी से वे तेजी से रन बना रहे हैं। ऐसे में टीम के धाकड़ बल्लेबाज ओली पोप ने एक बड़ा दावा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।

ENG vs WI: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप का मानना है कि उनकी टीम टेस्ट क्रिकेट में एक दिन के अंदर 600 रन बना सकती है और इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया कि वे बल्लेबाजी में आक्रामक शैली ‘बैजबॉल’ से पीछे हट रहे हैं।टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर ही है। उसने 1936 में भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए मैच के दूसरे दिन 6 विकेट पर 588 रन बनाए थे और पोप का मानना है कि बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम इस रिकार्ड को तोड़ सकती है।

ollie pope

ओली पोप (फोटो- ICC)

पोप ने ‘बीबीसी स्पोर्ट’ से कहा है कि- 'कभी-कभी हम एक दिन में 280 या 300 रन बना सकते हैं क्योंकि हम परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि भविष्य में कभी ऐसा दिन आए जब हम 500 से 600 रन बना लें और यह अच्छा रिकॉर्ड होगा।'इंग्लैंड ने दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 506 रन बनाए थे।

End of Feed