ICC Women's World Cup 2026: मेजबान इंग्लैंड को लगा स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले करारा झटका

आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 की मेजबान इंग्लैंड को ग्रुप दौर के अपने तीसरे मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है। टीम की कप्तान चोटिल होकर अगले दो मैच से बाहर हो गई हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम की कमान?

लंदन: आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 की मेजबान इंग्लैंड को ग्रुप दौर के अपने तीसरे मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है। टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (Natalie Sciver-Brunt) चोट की वजह से अगले दो मैच से बाहर हो गई हैं। ईसीबी ने बताया कि कप्तान नैट साइवर-ब्रंट बाएं पैर की पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण महिला T20 वर्ल्ड कप के अगले दो ग्रुप मैचों से बाहर हो गई हैं। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए चोट लगी थी।

Natalie Sciver Brunt

नैट साइवर-ब्रंट

आयरलैंड के खिलाफ हुई थीं रिटायर्ड हर्ट

साइवर-ब्रंट आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए रिटायर्ड हर्ट हुई थीं। उस वक्त वो 48 रन बनाकर खेल रही थीं। बाद में स्कैन में पता चला कि उनकी पिंडली में चोट लगी है। ये उनकी पुरानी चोट है जो उभर गई है। ऐसे में मेडिकल टीम उनपर नजर रखेगी। इंग्लिश ऑलराउंडर को पिछले साल भारत की मेजबानी में आयोजित वनडे विश्व कप के दौरान भी पिंडली में चोट लगी थी। इसके बाद वो न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ खेली गई द्विपक्षीय सीरीज से बाहर हो गई थीं।

End of Feed