ENG vs PAK 1st Test Highlights: पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी के अंतर से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

इंग्लैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पारी और 103 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लीड्स: जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पारी और 103 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की टीम मैच के तीसरे दिन 409 रन बनाकर ढेर हो गई। पहली पारी में 238 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दोबारा गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने पाकिस्तान का हाल फिर से बेहाल कर दिया। पहली पारी में 171 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में 135 रन पर ढेर हो गई और इंग्लैंड ने पारी और 103 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 3-3 विकेट ओली रॉबिनसन, जोश टंग और जोफ्रा आर्चर ने लिए। वहीं 1 विकेट गस एटकिंसन के खाते में गया। मैच में 8 विकेट चटकाने वाले ओली रॉबिनसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

England vs Pakistan

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाए 409 रन

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 366 रन के स्कोर के साथ की। जैमी स्मिथ और जोफ्रा आर्चर की जोड़ी ने इंग्लैंड को 392 रन तक पहुंचाया। स्मिथ 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आर्चर ने 23 रन की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड को 400 रन के पार पहुंचा दिया। जोश टंग इंग्लैंड के आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज रहे उन्होंने 8 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट अली उस्मान ने लिए। 3 विकेट खुर्रम शहजाद के खाते में गए। वहीं एक-एक विकेट मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली के खाते में गए।

End of Feed