Ashes 2023: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग इलेवन, इन 3 खिलाड़ियों को मिला मौका

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 5, 2023, 04:15 PM IST

तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही इंग्लैंड के पास यह वापसी का आखिरी मौका है। इस बार इंग्लैंड की टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है। स्टार ऑलराउंडर मोइन अली की टीम में वापसी हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट
  • इंग्लैंड ने जारी की प्लेइंग इलेवन
  • 3 बदलाव के साथ उतरेगी इंग्लैंड

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही इंग्लैंड के पास यह वापसी का आखिरी मौका है। इसको देखते हुए बेन स्टोक्स की टीम को अपनी पूरी ताकत झौंकनी होगी। यही कारण है कि टीम तीसरे टेस्ट में 3 बदलाव के साथ उतरेगी। टीम में दो तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर की वापसी हुआ है। तीसरे टेस्ट में मोईन अली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड को जगह मिली है। उन्हें क्रमश: ओली पोप, जिमी एंडसन और जोश टंग के स्थान पर रिप्लेस किया गया है। तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले में खेला जाएगा।

ENGLAND PLAYING XI

बेन स्टोक्स (साभार-ICC)

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्राउली, बेन डकेट, हैरी ब्रुकस जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिनसन और स्टुअर्ट ब्रॉड

End of Feed