ENG VS SL 1st Test Match : 236 रन पर ढही श्रीलंका की पहली पारी, जवाब में इंग्लैंड ने बनाए 22/0 रन

England vs Sri Lanka 1st Test, Match Highlights and ENG vs SL Updates:श्रीलंका की टीम पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ 74 ओवर में 236 रन बनाकर ढेर हो गई।

England vs Sri Lanka 1st Test Day 1 Match Highlights and ENG vs SL Updates: श्रीलंका की टीम पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ 74 ओवर में 236 रन बनाकर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 74 रन कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने बनाए। वहीं 72 रन की पारी मिलन रत्नायके ने खेली। 113 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका को 236 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स और शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। 2 विकेट गस अटकिंसन को मिले जबकि एक सफलता मार्क वुड के खाते में गई। इंग्लैंड ने श्रीलंका के 236 रन के जवाब में अपनी पहला पारी में 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं।

eng vs sl live score

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर (फोटो- AP/X)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज (21 अगस्त 2024) से खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तानी ओली पोप (Ollie Pope) कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका की कमान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay de silva) के पास है। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से मिलन रथनायके डेब्यू कर रहे हैं।

End of Feed