ENG vs SL 2nd Test Dream11 Prediction: इंग्लैंड और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट मैच से पहले देखें परफेक्ट ड्रीम-11

ENG vs SL 2nd Test, England vs Sri lanka 2nd Test Dream11 Prediction: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 अगस्त से खेला जाने वाला है। यह मुकाबला काफी रोमांचक मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले से पहले देखें परफेक्ट प्लेइंग-11

ENG vs SL 2nd Test, England vs Sri lanka 2nd Test Dream11 Prediction: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 अगस्त को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होने वाला है। पहला टेस्ट 5 विकेट से जीतकर इंग्लैंड 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।पहले टेस्ट में, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 236 रन बनाए, जिसमें धनंजय डी सिल्वा ने 74 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स और शोएब बशीर ने 3-3 विकेट लिए।

eng vs sl dream 11 team

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका ड्रीम 11 टीम

इंग्लैंड ने जवाब में जैमी स्मिथ के 111 रनों की बदौलत 358 रन बनाए। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट लिए।अपनी दूसरी पारी में, श्रीलंका ने 326 रन बनाए, जिसमें कामिंडू मेंडिस ने 113 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स और मैथ्यू पॉट्स ने 3-3 विकेट लिए।इंग्लैंड ने जो रूट के 62 रनों की बदौलत 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। अब दूसरे मैच में भी मेजबान टीम इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

End of Feed