क्रिकेट

PAK vs BAN 2nd Test Live Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Match Live Streaming Online: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए काफी अहम है। बांग्लादेश की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 अगस्त से। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

PAK vs BAN, Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Match Live Streaming Online: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिारी मुकाबला शुक्रवार (30 अगस्त 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला बांग्लादेश से ज्यादा महत्वपूर्ण पाकिस्तान के लिए है। सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने जीत हासिल कर बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट करियर में पहली बार हराया है। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है। वहीं, पाकिस्तान की बात करें तो टीम की नजर जीत पर होगी। इसके साथ ही सीरीज को बराबर करना चाहेगी। इस दौरान पाकिस्तान के बाबर आजम, शान मसूद सहित कई खिलाड़ियों पर नजर रहेगी।

पाकिस्तान स्क्वॉड

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) ), शाहीन अफरीदी।

बांग्लादेश स्क्वॉड

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद। तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Match Date)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार (30 अगस्त 2024) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Match Venue)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Match Time)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस सुबह 10.00 बजे होगा।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Match On Tv)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Match Live Streaming)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग तमाशा वेब ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article