Ashes 2023: 40 साल के गेंदबाज जेम्स एंडरसन का अनोखा रिकॉर्ड, फर्स्ट क्लास में चटकाए 1100 विकेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 18, 2023, 11:01 PM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। टीम ने शुरुआती मैच के तीसरे दिन लंच से पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 386 रन पर समेट कर सात रन की बढ़त हासिल की। इस दौरान इंग्लैंड के 40 साल के गेंदबाज ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड के एजबेस्टन में ऐशज सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला जारी है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 368 रन पर ऑलआउट कर दिया और पहली पारी में 7 रन की बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने 311 और 5 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 116.1 ओवर में 386 रन पर ढेर हो गई। दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड ने दूसरी पारी की शुरुआत की। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10.3 ओवर में 28 रन पर दो विकेट गिर चुके थे। वहीं, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने 78 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन पर पहली पारी घोषित कर दी थी।

James Anderson, ENG vs AUS, Ashes Series

विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते जेम्स एंडरसन।

एंडरसन भी विकेट चटकाने में रहे सफल

इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन का शानदार प्रदर्शन एक बार फिर देखने को मिला। पहले सेशन के दौरान 40 साल के जेम्स एंडरसन गेंदबाजी करने आए। उन्होंने एलेक्स कैरी को 66 रन पर आउट कर सीरीज में अपना विकेट का खाता खोला। एंडरसन ने कुल 21 ओवर किए, जिसमें 2.52 की इकोनॉमी से 53 रन देकर एक विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 5 मेडन ओवर भी निकाले। इसी विकेट के साथ उन्होंने 1100 फर्स्ट क्लास विकेट भी पूरा कर लिया।

End of Feed