ENG vs AUS: बेन स्टोक्स की धमाकेदार पारी, लगातार दो छक्कों के साथ हासिल की खास उपलब्धि

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 7, 2023, 07:44 PM IST

Ben Stokes, ENG vs AUS 3rd Ashes Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले में चल रहे तीसरे एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया। बेन स्टोक्स ने 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल की।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा एशेज टेस्ट
  • हेडिंग्ले में फिर गरजा बेन स्टोक्स का बल्ला
  • टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 6000 रन

Ben Stokes Record: हेडिंग्ले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच चल रहे तीसरे एशेज (Ashes 2023) टेस्ट मैच में इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाते हुए फैंस का मनोरंजन भी किया और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से भी निकाला। स्टोक्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ-साथ अपने टेस्ट करियर में एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

Ben Stokes completes 6000 test runs

बेन स्टोक्स (AP)

बेन स्टोक्स ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में जब इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ रहे थे, तब जोरदार 80 रनों की पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। पिछले मैच में 155 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले इस दिग्गज ऑलराउंडर ने इस बार 108 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। ये उन्हीं की पारी थी कि इंग्लैंड की टीम ऑलआउट होने से पहले 237 रन बना सकी।

End of Feed