ENG vs AUS 3rd ODI Pitch Report, Weather: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया तीसरे ODI की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

ENG vs AUS 3rd ODI Pitch Report And Riverside Ground Chester-le-Street Weather Forecast In Hindi: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज मंगलवार 24 सितंबर, 2024 को चेस्टर-ली-स्ट्रीट रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और चेस्टर-ली-स्ट्रीट के मौसम का ताजा हाल क्या कहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच आज
  • पहले दो मैच में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया है सीरीज में 2-0 से आगे
  • इंग्लैंड के लिए सीरीज में बने रहने के लिए है ये करो या मरो का मुकाबला

ENG (England) vs AUS (Australia) 3rd ODI Pitch Report And Chester-le-Street Weather Forecast: चिरप्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच पांच मैचों की वनडी सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला आज चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर मेहमान ऑस्ट्रेलिया सीरीज अपने नाम करने के मुहाने पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम की इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज को जिंदा रखने की कोशिश कर रही है। इंग्लैंड की टीम की कमान जोस बटलर की गैरमौजूदगी में हैरी ब्रुक(Harry Brook) के हाथों में है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श(Mitchell Marsh) संभाल रहे हैं।

ENG vs AUS 3rd ODI Pitch and Weather Report.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे पिच और वेदर रिपोर्ट

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत: (ENG vs AUS Head to Head)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का वनडे में अबतक 158 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें 63 मैच में इंग्लैंड और 90 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। जबकि 3 मुकाबले बगैर किसी परिणाम के समाप्त हुए। इंग्लैंड को 63 मुकाबलों में से 36 में जीत घरेलू सरजमीं पर मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड में अपने 90 में से 35 मुकाबले जीतने में सफल रहा है। ऐसे में आंकड़ों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होती नजर आ रही है। हालांकि सीरीज के पहले दो मुकाबले एकतरफा रहे हैं। दोनों में ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड की युवा खिलाड़ियों से सजी टीम कुछेक मौकों पर चुनौती देने के बाद अचानक धराशाई हो गई। धाकड़ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी की वजह से इंग्लैंड की टीम में अनुभव की कमी नजर आ रही है।

End of Feed