Women T20 WC: एलिस पेरी ने बैट और बॉल से बिखेरा जलवा, पाकिस्तान ने पिया हार का घूंट कड़वा

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी ने पाकिस्तान के खिलाफ बैट और बॉल से जलवा बिखेरा। अपने लंबे टी20 विश्व कप करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चौथी जीत दिलाई। पेरी ने टी20 विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। इसके बाद गेंदबाजी में एक ही ओवर में पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों को आउट किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी ने पाकिस्तान के खिलाफ बैट और बॉल से जलवा बिखेरा। अपने लंबे टी20 विश्व कप करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चौथी जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।

Ellyse Perry

एलिस पेरी ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को दिलाई चौथी जीत। फोटो- CA

हेडिंग्ले में शाम को बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने मैच की पहली गेंद पर बेथ मूनी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब कर दी। इसके बाद जॉर्जिया वॉल और एलिस पेरी ने कमान संभाली। पहले संभलकर खेलते हुए पारी को संभाला और फिर पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

End of Feed