Explainer: 55 साल बाद दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट vs साउथ, जानें 1971 में क्या था रिजल्ट

इतिहास पर नजर डालें तो साउथ जोन 25वीं बार दलीप ट्रॉफी के फाइनल में है। इसमें उसने 13 बार इस चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम किया है। दूसरी ओर, ईस्ट जोन की टीम सिर्फ 8वीं बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है और उसके नाम केवल दो खिताब दर्ज हैं। ऐसे में ईस्ट जोन तीसरी बार तो साउथ जोन 14वीं बार खिताब उठाने के लिए आपस में भिड़ेंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रविवार से शुरू हो रहा है। मुकाबला सुबह 9:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपक) स्टेडियम में खेला जाएगा। 55 साल के बाद ईस्ट और साउथ जोन की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हैं।

Duleep Trophy Final 2026

55 साल बाद दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट और साउथ जोन की भिड़ंत।

दोनों टीमें पिछली बार साल 1971 में हुई दलीप ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थीं। तब साउथ जोन ने ईस्ट जोन को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। अब ईस्ट जोन की निगाहें 55 साल पहले मिले गहरे घाव का हिसाब बराबर करने पर होंगी। जबकि साउथ जोन फिर से वही पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगा।

End of Feed